फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Two days before the daughter's wedding, the body of a father was found hanging

Siddharthnagar News: बेटी की शादी से दो दिन पहले फंदे से लटका मिला पिता का शव

Sat, 11 Oct 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Two days before the daughter's wedding, the body of a father was found hanging
शोहरतगढ़। नगर पंचायत के रामजानकी नगर निवासी अर्जुन (50) का शव शुक्रवार की रात घर में रस्सी के सहारे कुंडे से लटका मिला। उसकी बेटी की रविवार को बरात आनी थी। परिजन तैयारियों में लगे थे। शादी वाले घर में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामजानकी नगर निवासी अर्जुन नगर पंचायत में संविदा पर सफाईकर्मी था। अर्जुन की पत्नी की मौत तीन साल पहले हो चुकी है। अर्जुन ने अपनी बेटी की शादी तय की थी जो रविवार को होनी थी। घर के सदस्य शादी की तैयारी में जुटे थे। शुक्रवार की रात अर्जुन भोजन करने के बाद कमरे में चला गया। सुबह परिजन कमरे गए तो देखा कि अर्जुन का शव कुंडे से फंदे के सहारे लटक रहा है। शव लटकता देख परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।
विज्ञापन

मृतक के भाई सुभाष ने बताया कि माता-पिता की मौत की बाद चार बहनों की दुनिया उजड़ गई। बड़ी बहन सपना की रविवार को होनी थी। दो दिन पहले पिता की मौत से सपना टूट गया है। अर्जुन की चार बेटियां हैं। पुत्र नहीं है। सपना सबसे बड़ी है। अब अर्जुन की तेरहवीं के बाद शादी के संबंध में चर्चा की जाएगी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताता कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed