{"_id":"69766287545f5122ab040c56","slug":"siddharthnagar-news-two-accused-in-temple-burglary-arrested-rs-3-lakh-recovered-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152396-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मंदिर में हुई चोरी के दो आरोपी पकड़े गए, तीन लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मंदिर में हुई चोरी के दो आरोपी पकड़े गए, तीन लाख बरामद
Mon, 26 Jan 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा पुलिस ने गालापुर मंदिर के दान पत्र से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने क्षेत्र के लटेरा गांव के सूरज यादव और राजेश वर्मा को पकड़ लिया। उनके चोरी के तीन लाख रुपये बरामद किए गए। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने यह जानकारी दी।
एएसपी ने बताया कि क्षेत्र के कालापुर मंदिर से 21 जनवरी की रात दान पत्र तोड़कर चोरी उसमें रखे नकदी उठा ले गए थे। इस मामले में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। मामले का पर्दाफाश करने के लिए इटवा पुलिस और सर्विलांस सेल की टीम को लगाया गया था। पुलिस टीम ने कड़ी से कड़ी को जोड़ते हुए कई माध्यम से जांच की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
वहीं, मुखबिर से जानकारी मिली कि चोरी करने वाले संदिग्ध क्षेत्र के लटेरा के पास मौजूद हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम बताए हुए स्थान पर पहुंच गई। इसके बाद दो संदिग्ध नजर आएपुलिस टीम ने घेराबंदी की कोशिश की तो वे भागने लगे, जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज यादव, राजेश वर्मा निवासी लटेरा थाना इटवा के रूप में हुई। इनके कब्जे से तीन लाख रुपये बरामद किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों को जेल भेज दिया गया।