{"_id":"6a7f5482f6a783d98e05f6e8","slug":"siddharthnagar-news-tiranga-yatra-taken-out-from-the-collectorate-to-naugarh-tehsil-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-162913-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कलक्ट्रेट से नौगढ़ तहसील तक निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कलक्ट्रेट से नौगढ़ तहसील तक निकाली तिरंगा यात्रा
Fri, 14 Aug 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
- एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बड़ी संख्या में महिला-पुरुष होमगार्ड हुए शामिल
- देशभक्ति के नारों के बीच तिरंगा लेकर कदमताल करते नजर आए होमगार्ड
सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला होमगार्ड्स कार्यालय की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई यात्रा को अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का नेतृत्व जिला कमांडेंट संतोष कुमार ने किया।
तिरंगा यात्रा कलक्ट्रेट कार्यालय से शुरू होकर तहसील नौगढ़ तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर होमगार्ड्स ने देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। महिला और पुरुष होमगार्ड्स के साथ अवैतनिक कंपनी अधिकारी, बीओ और रनर होमगार्ड्स भी यात्रा में शामिल रहे। यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
इस अवसर पर जिला कमांडेंट के सहायक होमगार्ड नेंबूलाल यादव, अजय पटेल, अजहरुद्दीन खान, बीओ सौरभ समेत बड़ी संख्या में महिला और पुरुष होमगार्ड्स मौजूद रहे।