Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Three foreigners arrested with 4.3 kg of cocaine in NepalSiddharthnagar News: Three foreigners arrested with 4.3 kg of cocaine in Nepal

Siddharthnagar News: नेपाल में 4.3 किलोग्राम कोकीन के साथ तीन विदेशी गिरफ्तार

Fri, 26 Dec 2025 10:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 26 Dec 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Three foreigners arrested with 4.3 kg of cocaine in NepalSiddharthnagar News: Three foreigners arrested with 4.3 kg of cocaine in Nepal
खुनुवां। नेपाल की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने काठमांडो के सिनामंगल इलाके से 4.3 किलोग्राम कोकीन के साथ तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इससे अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। यह कार्रवाई कोटेश्वर स्थित एनसीबी की विशेष टीम ने की।
विज्ञापन

एनसीबी की टीम ने काठमांडो मेट्रोपॉलिटन सिटी वार्ड नंबर 9 के सिनामंगल क्षेत्र में हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचे संदिग्ध विदेशी नागरिकों पर निगरानी रखते हुए छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए लोगों में थाईलैंड के 40 वर्षीय रुसानी कामा, भारत के 55 वर्षीय जेवियर मैथ्यू थालियाचेरी और भारत के 21 वर्षीय मुरसलेन हुसैन शामिल हैं। यह जानकारी ब्यूरो के जॉइंट स्पोक्स पर्सन एवं डीएसपी जीवन निरौला ने दी। रुसानी कामा के पास से 550 ग्राम कोकीन बरामद की गई जो थाईलैंड के रास्ते लाओस से काठमांडो लाई गई थी। जेवियर मैथ्यू थालियाचेरी के पास से 3.75 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई जो सिंगापुर के रास्ते लाओस से काठमांडू पहुंची थी। वहीं, मुरसलेन हुसैन नेपाल में कोकीन खरीदने के उद्देश्य से आया था और वह इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी नेपाल में रहते हुए कोकीन के अवैध कारोबार में सक्रिय थे। बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। एनसीबी ने बताया कि इस मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed