फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Thieves targeted five houses, stole cash and jewelry

Siddharthnagar News: चोरों ने पांच घरों को बनाया निशाना, नकदी और जेवरात ले उड़े

Fri, 29 Aug 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 29 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Thieves targeted five houses, stole cash and jewelry
इटवा थाने के ग्राम चौखड़ा में चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान। - फोटो : संवाद
इटवा। इटवा थाने के ग्राम चौखड़ा में बृहस्पतिवार रात में चोरों ने पांच घरों पर धावा बोलकर नकदी और जेवरात ले उड़े। एक ही रात में पांच घर में चोरी की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ितों के अनुसार उनका सोने चांदी के जेवरात और नकदी समेत लगभग छह लाख रुपये के सामान चोरी हुए हैं। सुबह उठने पर हुई जानकारी के बाद पीड़ित परिवारों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौखड़ा में मिष्ठान भंडार की दुकान चला रहे शिवकुमार उर्फ चिनमुन बृहस्पतिवार देर रात खा-पीकर सो गए। सुबह उठे तो देखा कि घर की अलमारी खुली हुई है और सारा सामान बिखरा हुआ है। महिलाओं से जानकारी करने पर पता चला कि जेवर और 12 हजार रुपये की नकदी गायब थे। गांव के ही अब्दुल आकिर के घर से जेवर और 35 हजार की नकदी अलमारी तोड़कर उठा ले गए। इसी तरह अब्दुल हई के घर से जेवर और मोहम्मद एहसान उर्फ राजू के घर से तीन जोड़ी पायल व 25 हजार रुपये नकदी चोर उठा ले गए। इसके बाद शिवपूजन के घर में चोर घुसे लेकिन शोर सुनकर घर वालों की नींद खुल गई।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है। जांच कर यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed