फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Thieves break into house and make off with belongings

Siddharthnagar News: घर में सेंधमारी कर सामान उठा ले गए चोर

Tue, 08 Sep 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 08 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Thieves break into house and make off with belongings
शोहरतगढ़/चिल्हिया। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एकडेगा भावपुर गांव के टोला यादव डीह गांव में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। चोर घर के पीछे नकब काटकर अंदर घुसे और आभूषण सहित 15 हजार नकदी उठा ले गए। सोमवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके जांच कर लिखा-पढ़ी की।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकडेगा भावपुर के यादव डीह गांव निवासी संजय कुमार यादव ने बताया कि रोज की तरह भोजन कर सोमवार को सभी परिवार सो गए थे। सोमवार को सुबह मेरी पत्नी ने देखा कि घर में रखे बक्से और अटैची खुले हुए थे। और पीछे के दीवार में नकब कटा हुआ था। बक्से और अटैची को चेक किया गया तो उसमें रखे सोने का झुमका, मंगलसूत्र, टीका, एक अंगूठी सहित 15 हजार नकदी रुपये गायब थे। इस संबंध में प्रभारी शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी है। तहरीर के आधार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed