{"_id":"694442fd94d5115df40d8572","slug":"siddharthnagar-news-there-will-be-no-problem-up-board-exams-will-be-held-only-at-119-examination-centres-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-150138-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नहीं होगी परेशानी... 119 परीक्षा केंद्रों पर ही होगी यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नहीं होगी परेशानी... 119 परीक्षा केंद्रों पर ही होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
Thu, 18 Dec 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
-बीते वर्ष के परीक्षा केंद्र को बोर्ड ने किया बहाल, 25 परीक्षा केंद्र कटने से परेशान थे छात्र
-जिले में 64, 910 परीक्षार्थी होंगे बोर्ड परीक्षा में शामिल
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 119 केंद्रों पर परीक्षा के लिए अनुमति दे दी है। इससे परीक्षा संचालन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है और परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी। इससे पूर्व परिषद ने 94 केंद्रों को परीक्षा के लिए अनुमोदित किया था। इसकी वजह से 25 परीक्षा केंद्र कम हो गए थे। बोर्ड के पोर्टल पर शिकायत के साथ ही केंद्र बढ़ाने की मांग हुई थी। 28 केंद्र अधिक बनाने की मांग की गई थी लेकिन बोर्ड ने 25 केंद्र बढ़ाए जाने पर सहमति दी है।
केंद्रों की संख्या कम होने से छात्रों की संख्या अधिक केंद्रों पर सिमट गई थी, जिससे दूरी, बैठने की व्यवस्था और अनुशासन को लेकर समस्याएं सामने आई थीं। इसको लेकर बोर्ड के पोर्टल पर आपत्ति और शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के बाद परिषद ने पुरानी व्यवस्था को बहाल करने का निर्णय लिया। बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर कुल 64,910 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों की संख्या 119 ही रहने से केंद्रों पर छात्रों का संतुलित वितरण होगा और व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।
शिक्षकों के अनुसार, केंद्रों की संख्या बहाल होने से न केवल परीक्षा संचालन आसान होगा बल्कि छात्रों को दूर-दराज के केंद्रों पर भेजने की मजबूरी भी नहीं रहेगी। साथ ही कक्ष निरीक्षकों की तैनाती, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का पालन भी सुचारू रूप से किया जा सकेगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि बोर्ड की ओर से अंतिम सूची जारी करते हुए 119 परीक्षा केंद्र फाइनल कर दिया गया है। इसके बाद केंद्र न तो बढ़ेंगे और न ही घटेंगे। बोर्ड परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
क्यों बढ़ी थी परेशानी
एक साथ 25 परीक्षा केंद्र काटे गए थे
कई केंद्रों पर क्षमता से अधिक परीक्षार्थी पहुंच गए थे
छात्रों को दूर स्थित केंद्रों पर जाना पड़ रहा था
परीक्षा प्रबंधन पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया था
-- -
क्या होगा फायदा
परीक्षा केंद्रों पर छात्रों का संतुलन बनेगा
बैठने व अनुशासन की व्यवस्था बेहतर होगी
परीक्षार्थियों को दूरी की समस्या से राहत
परीक्षा संचालन रहेगा सुचारू