फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The road leading to the outskirts of Vasa village is in a dilapidated condition, causing problems for the people

Siddharthnagar News: वासा गांव के बाहर तक जाने वाला मार्ग जर्जर, लोग परेशान

Wed, 22 Oct 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 22 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The road leading to the outskirts of Vasa village is in a dilapidated condition, causing problems for the people
डुमरियागंज क्षेत्र के खूनखून चौराहा मार्ग जर्जर पड़ा। संवाद
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के खुनखुन चौराहा से वासा चक के दलित बस्ती होते हुए वासा गांव के बाहर तक जाने वाला मार्ग जर्जर हो चुका है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। सड़क की दूरी डेढ़ किलोमीटर की है। सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं, रास्ते में गड्ढे हो गए हैं। मगर सबकुछ जानने के बाद भी जिम्मेदार अंजान हैं। उनका कहना है कि शासन को पत्र भेजा जा चुका है, स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के वासा चक निवासी मुनिराम का कहना है कि हम ग्रामीणों को कहीं भी आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। साइकिल गड्ढे में फंस जाती है। मजबूरन आना-जाना होता है। अक्सर लोग चोटिल हो जाते हैं। वासा निवासी भागी रथी का कहना है इस रास्ते पर सोसाइटी है, जहां किसानों को खाद लेने के लिए आना होता है। कभी कभार तो किसान खाद लेकर गड्ढे में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। मगर कोई सुधी लेने वाला नहीं है। दलित बस्ती तक लोगों का आना मुश्किल होता है। वासा निवासी कुदरातुज्जमा का कहना है कि इस मार्ग पर प्राइमरी स्कूल है, जहां छोटे बच्चों का आना-जाना होता है। बच्चे जान जोखिम में डाल कर आते-जाते हैं। कई बार सड़क की मरम्मत के लिए तहसील दिवस में पत्र दिया गया, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण 15 वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाया गया था। जब से आज तक इस सड़क की तरफ किसी ने मुड़कर नहीं देखा। अब ग्रामीण मजबूर हो कर इस मार्ग पर चलते हैं। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी बांसी के एई अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया इस मार्ग की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बना कर शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति और बजट आवंटित होते ही निर्माण शुरु करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed