{"_id":"693709019f386e50ba0af9ba","slug":"siddharthnagar-news-the-reason-behind-the-death-of-the-innocent-child-remains-a-mystery-waiting-for-the-postmortem-report-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149497-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मासूम की माैत की वजह बनी पहेली, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मासूम की माैत की वजह बनी पहेली, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार
Mon, 08 Dec 2025 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के चौरा बनगवां गांव में रविवार को संदिग्ध हालात में तीन वर्षीय मासूम श्रेया के मौत की असली वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। मासूम की माैत पहले बनी हुई है और पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है। प्रथम दृष्टया दांत से काटने और शरीर पर चोट लगने की बात सामने आई थी।
अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे यह स्पष्ट होगा कि दांत जानवर के लगे थे या फिर इंसान के। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
क्षेत्र के चौरा बनगवां गांव निवासी महेश अग्रहरि कपड़े का व्यवसाय करते हैं। रविवार को सुबह करीब पांच बजे खलीलाबाद बाजार से कपड़ा खरीदने के लिए निकले थे। सौतेली मां खुशी के साथ तीन वर्षीय मासूम श्रेया घर पर थी।
विज्ञापन
महेश अग्रहरि अभी वह बेंवा चौराहे पर पहुंचे ही थे कि पत्नी ने फोन पर सूचना दी कि बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई है, जिसके बाद वह तत्काल घर पहुंचा तो बेटी के पीठ, गाल, हाथ और पैर पर दांत के काटने के निशान व पंजे का निशान मिला।
उसे सीएचसी बेवां ले गए, जहां डॉक्टरों ने श्रेया को मृत घोषित कर दिया। पिता महेश की सूचना पर भवानीगंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज बृजेश सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।