फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The policemen who tighten the noose on criminals are expert in maneuvering, they are not contacting anyone

Siddharthnagar News: अपराधियों पर शिकंजा कसने वाले सिपाही पैंतरे में माहिर, किसी से नहीं कर रहे संपर्क

Wed, 29 Oct 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 29 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The policemen who tighten the noose on criminals are expert in maneuvering, they are not contacting anyone
सिद्धार्थनगर। मोहाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक के अपहरण और हत्या के प्रयास के आरोपी पुलिसकर्मी राजन सिंह, मनोज यादव, अभिषेक गुप्ता और मनजीत सिंह अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के ऊजी पेट्रोल पंप के पास 22 अक्तूबर को युवक को पीटने के आरोपी पुलिस कर्मियों को भगौड़ा घोषित करते हुए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। लेकिन, खाकी जिनके पीछे खाक छान रही है, वह भी खाकी वाले हैं और पुलिसिंग के पैंतरे से वाकिफ हैं। शायद यही वजह है कि पुलिस की टीमें पकड़ने की बात दूर, वह भागने के बाद किसके संपर्क में आए और कहां छिपे हैं, यह पता लगाने में भी नाकाम हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पुलिस संभावित ठिकानों पर पहुंचने के साथ ही करीबियों से जानकारी ले चुकी है, लेकिन उनका कोई क्लू अबतक नहीं मिला है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें काम कर रही हैं। उनपर इनाम भी घोषित कर दिया गया है, जल्द ही वह पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई पुलिसिंग की विधा में माहिर हैं आरोपी: कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के चंपापुर गांव निवासी रजनीश के अपहरण और हत्या के प्रयास के चारों आरोपी राजन सिंह, मनोज यादव, अभिषेक गुप्त, मनजीत सिंह 2016 से 2018 बैच हैं। जो शरीर से फिट होने के साथ- साथ नई पुलिसिंग के विधा के माहिर है।
थाने से जुड़े लोगों की मानें तो हर मोर्चे पर यह आगे रहते हैं। किसी भी विसर्जन, धरना और कार्यक्रम स्थल पर इन्हें आगे किया जाता था। इसके लिए तैनाती स्थल पर हर मोड़ पर नजर आते थे। इसके साथ-साथ विवादों से भी इनका नाता रहा है। कई बार किसी बात को लेकर अफसरों से भी टकरा चुके हैं। यह इसलिए टिके रहते थे कि जहां ड्यूटी लग गई डट जाते थे।

विभागीय सूत्रों की मानें तो इनकी कार्यशैली अन्य पुलिस कर्मियों से अलग थी। जो शातिर किस्म के कहे जाते हैं। फिलहाल पुलिस के आधा अधिकारियों को दावा है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed