{"_id":"68b33fad38178f9a5b067cd0","slug":"siddharthnagar-news-the-dilapidated-road-is-making-passersby-sick-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-143720-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राहगीरों को बीमार बना रही जर्जर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राहगीरों को बीमार बना रही जर्जर सड़क
Sat, 30 Aug 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
खेसरहा। क्षेत्र के मुख्य मार्गों से गांव को जोड़ने वाली कई सड़कें मरम्मत के अभाव टूट कर जर्जर हो गईं हैं। इन मार्गों पर चलने वाले राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को हड्िडयों में दर्द की समस्या होने लगी है। बांसी धानी मार्ग पर स्थित छितौनी गांव से निकलकर पर्रोई गांव तक डेढ़ किलोमीटर संपर्क मार्ग टूट गया है। यह सड़क पर्रोई गांव के पास पेड़ारी कुड़जा मार्ग को जोड़ती है। इस वजह से क्षेत्रीय लोग उस्का बाजार और जिला मुख्यालय तक जाने के लिए इसका नियमित इस्तेमाल करते हैं।
मौजूदा समय में छितौनी गांव के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसमें पानी भर जाने से लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। पर्रोई गांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि टूटी सड़क को बनवाने के लिए पीडब्ल्यूडी को कई बार पत्राचार किया, लेकिन अभी तक सड़क का मरम्मत कार्य नहीं शुरू हुआ।
इसी तरह सकारपार कुड़जा पीएमजीएसवाई मार्ग से निकल कर गेंगटा स्कूल तक जाने वाली एक किलोमीटर सड़क टूट गई है। 10 वर्ष पूर्व बनाई गई सड़क का मरम्मत कार्य अभी तक नहीं हुआ। इसके कारण सड़क की गिट्टियां उखड़ गईं हैं। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। गांव के प्रधान प्रतिनिधि तबारक हुसैन ने कहा कि सड़क का मरम्मत न होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसी मार्ग से निकल कर कुड़जा से सुरहीताल गांव तक जाने वाली सड़क मरम्मत के अभाव में टूट गई है। सुरहीताल गांव के प्रधान श्रीराम यादव ने बताया कि यह सड़क संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर जिला मुख्यालय जाने वाली सड़क को जोड़ती है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के जेई आरपी सिंह ने बताया कि इन सभी सड़कों के मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।