फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The body of a middle-aged man missing for two days was found floating in a pond

Siddharthnagar News: दो दिन से लापता अधेड़ का तालाब में उतराया मिला शव

Tue, 09 Sep 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 09 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The body of a middle-aged man missing for two days was found floating in a pond
मृतक रविन्द्र नाथ तिवारी के परिजनों से बातचीत करती पुलिस। संवाद
- त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली पड़री गांव का है मामला
विज्ञापन

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के अहिरौली पड़री गांव में दो दिन पहले लापता हुए रविंद्र नाथ तिवारी (54) कर शव गांव का बाहर तालाब में उतराया हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने से डूबकर मौत हुई होगी। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के अहिरौली पड़री गांव निवासी रविंद्र नाथ तिवारी (54) पुत्र कौशल किशोर तिवारी दो दिन पहले दाढ़ी बनवाने की बात कह कर घर से निकले थे। देर रात घर पर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला था। सोमवार को मृतक के बेटे अनूप तिवारी ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार को भी परिवार के लोग गांव के सिवान में उनकी तलाश कर रहे थे। सुबह साढ़े 11 बजे के करीब उनका शव गांव के बाहर दक्षिण/पश्चिम कोने पर स्थित मोफिया तालाब में उतराया मिला। परिजनों ने शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग शव देखने के लिए तालाब के पास पहुंच गए। कुछ देर में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि बेटे अनूप की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसका शव मंगलवार को मिला है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
किसान थे मृतक
मृतक रविंद्र नाथ तिवारी पेशे से किसान थे। वह घर पर रहकर खेती करते थे। उनके परिवार में पत्नी के साथ एक बेटी और तीन बेटे हैं। सभी बालिग है। इसमें से एक बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है। लेखपाल विजय कुमार ने बताया कि मौके पर गया था। जांच उपरांत इसकी सूचना तहसीलदार को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed