फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Temperature drops by 4 degrees Celsius in two days

Siddharthnagar News: अभी और गिरेगा पारा...सताएगी ठंड

Mon, 24 Nov 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Temperature drops by 4 degrees Celsius in two days
शहर के अशोक मार्ग पर सुबह कोहरे के दौरान आवागमन करते वाहन।
- 25 डिग्री अधिकतम, 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दो दिन में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पछुआ चलने से जहां दिन में भी ठंड बढ़ी है। वहीं सुबह-शाम कोहरा भी बढ़ रहा है, जिससे लोगों को पूरे दिन गर्म कपड़ा पहनकर ही रहना पड़ रहा है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान और भी गिरने से ठंड और गलन भी बढ़ने की संभावना है।
सोमवार की सुबह में धूप खिली, लेकिन पछुआ के चलने से यह बेअसर रही। लोगों को करीब नौ बजे तक धूप में तपिश महसूस नहीं की। वहीं दिन चढ़ने के साथ धूप चटख होने के बाद भी लोगाें को गर्म कपड़े का सहारा लेना पड़ रहा है। आलम यह कि छांव वाले स्थान पर जाते ही लोगों को सर्दी सताने लग रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के तापमान में आ रही गिरावट से अगले 48 घंटों तक जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने तथा ठंडी एवं शुष्क पछुआ, उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के तापमान में पिछले 2-3 दिनों के दौरान आई गिरावट में आगामी दो दिनों के दौरान लगभग 2 डिग्री की और गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी। इसके साथ भोर में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे के साथ कहीं-कहीं घना कोहरा पड़ने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ यह छंट जाएगा। बावजूद कहीं-कहीं दिन में धुंध बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed