फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Temperature drops but humid heat persistsSiddharthnagar News: Temperature drops but humid heat persists

Siddharthnagar News: तापमान घटा लेकिन उमस भरी गर्मी बरकरार

Sun, 28 Sep 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 28 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Temperature drops but humid heat persistsSiddharthnagar News: Temperature drops but humid heat persists
- अधिकतम 34 डिग्री और 28 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बदलते मौसम से लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री गिरावट आने के बाद भी रविवार को उमस भरी गर्मी बरकरार रही। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादल छाया रहेगा, इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने के आसार जताए हैं।

सुबह से ही खिल रही तेज धूप से जहां लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिल जाने से लोग झुलसते रहे। बढ़ती गर्मी और उमस से हर कोई परेशान रहा। रविवार होने के बाद भी लोग भीषण गर्मी से लोग घरों में कैद रहे हैं। आलम यह रहा कि देर शाम को बच्चे पार्क में खेलने के लिए निकले, लेकिन उमस होने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। गर्मी व उमस के कारण लोग हलक तर करते नजर आए। बारिश न होने से फसल को भी नुकसान हो रहा है। इससे ऊंचाई पर मौजूद खेत में किसानों ने पानी चलाना भी शुरू कर दिया है। वर्तमान समय में पानी नहीं होने से फसल से बालियां नहीं निकल रही हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी उमस भरी गर्मी बरकरार रहेगी जबकि बादल भी छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed