{"_id":"690b97bf44e3444a0101ded6","slug":"siddharthnagar-news-sweetness-of-jalebi-fading-in-fair-demand-for-milk-continues-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-147650-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मेले में फीकी पड़ रही जलेबी की मिठास, छोले की मांग बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मेले में फीकी पड़ रही जलेबी की मिठास, छोले की मांग बरकरार
Thu, 06 Nov 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय मेले में लगी भीड़
शाहपुर। मेले में सबसे अधिक मांग वाली मिठाई जलेबी की मिठास अब फीकी पड़ रही है। वहीं छोले की अब भी मांग बरकरार है। नई पीढ़ी की पहली पसंद फास्टफूड और चाईनीज खाद्य पदार्थ बने हैं।
शाहपुर में कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हर वर्ष राप्ती नदी के तट पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में लोगों की पहली पसंद जलेबी थी, लेकिन समय के साथ साथ नई पीढि़यां अब इसे नजर अंदाज करने लगी है। उनकी पहली पसंद चाइनीज फूड, बर्गर, चाऊमिन, मैगी बनी रही। महिलाओं को अब भी छोला ही पसंद आ रहा। मेले में छोले और फुलकी की दुकानें पर महिलाओं का काफी भीड़ देखने को मिली।
-- -- -- --
बोले दुकानदार
पहले मेला में जलेबी आठ से 10 हजार रुपये का बिक जाता था, लेकिन अब बड़ी मुश्किल से मेले में जलेबी दाे से तीन हजार रुपये की ही बेची जाती है। बच्चों की पहली पसंद फास्ट फूड बन गया है, जिससे मेले में जलेबी की मांग कम हो गई है।
विज्ञापन
रामगोपाल मोदनवाल
-- -- -- -
बचपन से मिठाई बेच रहे हैं, पिछले तीन से चार वर्षों में जलेबी की मांग बहुत कम हो गई। पहले इसी मेले में 10 से 15 हजार रुपये की सिर्फ जलेबी बेच देते थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से दो से तीन हजार रुपये की जलेबी बड़ी मुश्किल से बिक पाती है।
राजेश मोदनवाल