फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 11-year-old boy submerged in floodwaters; search underway

Siddharthnagar News: बाढ़ के पानी में डूबा 11 वर्षीय बालक, तलाश जारी

Wed, 07 Oct 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 07 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 11-year-old boy submerged in floodwaters; search underway
बांसी क्षेत्र के जनियाजोत गांव में एक बच्चे की बाढ़ के पानी में डूबने की सूचना पर इकट्ठी भीड़ ।
पुलिया के पास तीन बच्चे पानी में कूद रहे थे, तेज बहाव में गहराई में समाया बालक
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर गोताखोरों ने चलाया तलाश अभियान, एसडीआरएफ भी पहुंची
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव के पास मंगलवार दोपहर बाढ़ के पानी में 11 वर्षीय अज्ञात बालक के डूबने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वह किसी दूसरे गांव से घूमने या नहाने के लिए यहां आया था। देर शाम तक बालक की पहचान नहीं हो सकी थी। गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी रही।
जनियाजोत से तारा गुजरौलिया जाने वाले मार्ग पर नवनिर्मित मंदिर के पास फजीहतवा नाला और चंवर ताल में उफान के कारण बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार दोपहर में पुलिया के पास तीन बच्चे पानी में कूद रहे थे। इसी दौरान एक बालक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में डूबने लगा। उसके साथ मौजूद दोनों बच्चे वहां से भाग गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के कारण बालक देखते ही देखते पानी में समा गया।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों को जानकारी दी। एसडीएम विश्वमित्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उनके निर्देश पर स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने बालक की तलाश शुरू की। पानी अधिक होने और तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के ग्राम प्रधानों और चौकीदारों को सूचना देकर गांवों से किसी बच्चे के लापता होने की जानकारी जुटाने को कहा है। कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। बालक की तलाश जारी है। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed