{"_id":"6ac53775fb06c1a4650d75d1","slug":"siddharthnagar-news-container-carrying-7152-shirts-without-bills-intercepted-seized-in-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165901-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिना बिल के ले जा रहे थे 7,152 शर्ट, नेपाल में पकड़ा कंटेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिना बिल के ले जा रहे थे 7,152 शर्ट, नेपाल में पकड़ा कंटेनर
Wed, 07 Oct 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
नेपाल पुलिस की गिरफ्त में शर्ट से भरा कंटेनर। स्रोत सोशल मीडिया
- 52.53 लाख नेपाली रुपये कीमत के रेडीमेड कपड़े बरामद, कंटेनर भी कब्जे में
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में पुलिस ने बिना बिल-बिजक ले जाए जा रहे 7,152 पीस रेडीमेड शर्ट बरामद किए हैं। पुलिस ने कपड़ों को ले जा रहे कंटेनर को भी कब्जे में लिया है। बरामद शर्ट की अनुमानित कीमत 52 लाख 53 हजार 144 नेपाली रुपये जबकि कंटेनर की कीमत करीब 30 लाख नेपाली रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे शिवराज नगरपालिका-1 स्थित शिवपुर कॉलोनी चोक में पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान काठमांडो से दांग की ओर जा रहे बा.प्र.01-007 ख 6430 नंबर के कंटेनर को पुलिस टीम ने रोककर तलाशी ली।
चालक नहीं दिखा सका जरूरी दस्तावेज
तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर 7,152 पीस रेडीमेड शर्ट मिले। पुलिस ने चालक से कपड़ों से संबंधित बिल-बिजक और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे, लेकिन वह इन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने कपड़ों और कंटेनर को कब्जे में ले लिया। इलाका प्रहरी कार्यालय सुंदरीडांडा से तैनात सात सदस्यीय पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने बरामद कपड़ों का मूल्य 52,53,144 नेपाली रुपये और कंटेनर का मूल्य करीब 30 लाख नेपाली रुपये आंका है। सामान और वाहन को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए इलाका प्रहरी कार्यालय सुंदरीडांडा में रखा गया है।
विज्ञापन
कपड़ों के स्रोत की जांच शुरू
पुलिस अब बरामद कपड़ों के स्रोत और उन्हें काठमांडो से दांग ले जाने के उद्देश्य की जांच कर रही है। साथ ही बिल-बिजक और अन्य दस्तावेजों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में कपड़ों का परिवहन किन परिस्थितियों में किया जा रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है।