{"_id":"6af89f0ee9fe0949db0947b4","slug":"siddharthnagar-news-surge-in-fruit-prices-for-chhath-demand-for-bamboo-trays-and-baskets-also-rises-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168158-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छठ पर फलों के दाम में उछाल, सूप-दउरा की मांग भी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छठ पर फलों के दाम में उछाल, सूप-दउरा की मांग भी बढ़ी
Sat, 14 Nov 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
- पिछले वर्ष के मुकाबले कई फल महंगे, कुछ के दाम में आई गिरावट
- बाजारों में उमड़ी भीड़, पूजा सामग्री के साथ फल खरीदने में जुटे श्रद्धालु
सिद्धार्थनगर। छठ महापर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूजा के लिए फल, नारियल और अन्य सामग्री की खरीदारी के लिए शनिवार को दुकानों पर भीड़ उमड़ी। बांस के सूप और दउरा की मांग भी बढ़ गई है। इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले कई फलों के दाम बढ़े हैं, जबकि कुछ के भाव में गिरावट आई है। ऐसे में श्रद्धालु बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
फल कारोबारी शादाब के अनुसार, फुटकर बाजार में अमरूद, आम, सीताफल और पपीता महंगे हुए हैं। पिछले वर्ष 100 रुपये किलो बिकने वाला अमरूद अब 120 से 170 रुपये किलो पहुंच गया है। आम 160 से बढ़कर 260 से 270 रुपये, सीताफल 100 से बढ़कर 160 से 180 रुपये और पपीता 60 से बढ़कर 80 से 90 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं, अंगूर के दाम 240 रुपये से घटकर 170 से 180 रुपये किलो हो गए हैं।
नौगढ़ मंडी के कारोबारी निजाम ने बताया कि सेब के दाम पिछले वर्ष के 120 रुपये किलो से घटकर 60 से 80 रुपये किलो हो गए हैं। संतरा भी 160 से घटकर 120 से 140 रुपये किलो बिक रहा है। इसके विपरीत खरबूजा 100 से बढ़कर 110 से 120 रुपये, नाशपाती और पालम 200 से बढ़कर 210 से 220 रुपये किलो हो गए हैं। मुसम्मी के दाम 70 से बढ़कर 80 से 90 रुपये और तरबूज के 60 से बढ़कर 70 से 80 रुपये किलो पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
पूजा में इस्तेमाल होने वाले नारियल का दाम भी पिछले वर्ष के 60 रुपये प्रति पीस से बढ़कर 70 से 80 रुपये हो गया है। केला 20 से बढ़कर 25 से 35 रुपये प्रति दर्जन बिक रहा है। रामफल 60 से बढ़कर 70 से 80 रुपये और ड्रैगन फ्रूट 80 से बढ़कर 90 से 95 रुपये प्रति पीस हो गया है। वहीं, अनानास के दाम में उतार-चढ़ाव है। पिछले वर्ष 80 रुपये प्रति पीस बिकने वाला अनानास इस बार 70 से 130 रुपये तक मिल रहा है।