फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Students informed about traffic rules

Siddharthnagar News: विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी जानकारी

Fri, 25 Sep 2026 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Students informed about traffic rules
- कठेला और खेसरहा में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत आयोजित हुई जनसंवाद गोष्ठी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत पुलिस टीम ने कठेला समय माता और खेसरहा थाना क्षेत्र के स्कूलों में जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कठेला समय माता क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज कठेला शर्की में पुलिस टीम ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों से संवाद किया। विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने के दौरान यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई। आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। आवश्यक पुलिस सहायता के लिए सीपीयू टीम प्रभारी का संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन


इसी क्रम में खेसरहा थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बेलवालगुन्ही में भी जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों और आत्मरक्षा के संबंध में जानकारी दी। साथ ही शिक्षकों से विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर संवाद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठेला समय माता थाना की टीम में उपनिरीक्षक धनंजय राय, महिला कांस्टेबल अल्का और मीरा रानी तथा खेसरहा थाना की टीम में हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश उपाध्याय और हेड कांस्टेबल राहुल कुमार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed