{"_id":"6b047a8609947718f50aff4c","slug":"siddharthnagar-news-student-khushi-becomes-station-house-officer-sho-for-an-hour-gains-insight-into-police-functioning-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168673-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छात्रा खुशी एक घंटे के लिए बनीं थानाध्यक्ष, पुलिस की कार्यप्रणाली समझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छात्रा खुशी एक घंटे के लिए बनीं थानाध्यक्ष, पुलिस की कार्यप्रणाली समझी
Mon, 23 Nov 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
- मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को कराया गया थाने का भ्रमण
- महिला सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को उसका बाजार थाने में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तीर्थराज समर्था इंटर कॉलेज पकड़ी की कक्षा 11 की छात्रा खुशी शुक्ला को एक घंटे के लिए थानाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और जनसमस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया को समझा।
थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में छात्रा खुशी को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराया गया। उन्हें थानाध्यक्ष कार्यालय, जीडी कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष और आगंतुक कक्ष के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जनसुनवाई, अभिलेखों के रखरखाव, कानून व्यवस्था और पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए। उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और निराश्रित महिला पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने छात्राओं को आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1090 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य जरूरी नंबरों के उपयोग के बारे में बताया। साथ ही किसी भी समस्या या आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।