ढेबरुआ। धनतेरस और दीपावली को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा बढ़नी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसबी जवान सतर्क हो गए हैं। त्योहारों के दौरान होने वाली भीड़भाड़ और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से जवानों ने सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
एसएसबी की टीम ने आने-जाने वाले वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा सामान की गहन जांच की। साथ ही सीमा पार से होने वाली किसी भी अवैध तस्करी, नकली सामान व प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश को रोकने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। एसएसबी अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान सीमा पार से बढ़ने वाले आवागमन पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अवांछित घटना न घटे। जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर चेकिंग जारी है। त्योहारों के मद्देनजर सीमा पर बढ़ाई गई यह सतर्कता आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा पैदा कर रही है।