फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: SSB caught a youth and a teenager on the border

Siddharthnagar News: एसएसबी ने सीमा पर युवक और किशोरी को पकड़ा

Fri, 19 Sep 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: SSB caught a youth and a teenager on the border
ढेबरूआ। एसएसबी 50वीं वाहिनी बढ़नी की टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 568 के पास एक युवक और किशोरी को पकड़ा है। दोनों नेपाल सीमा में प्रवेश कर रहे थे। पूछताछ करने के बाद उन्हें एएचटीयू को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

एसएसबी के मुताबिक, जांच के दौरान संदिग्ध लगने पर युवक को राेककर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम मुन्ना अंसारी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम वीरपुर थाना पचपेडवा जिला बलरामपुर बताया। वहीं, किशोरी की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है जो महराजगंज जिले के बंजरहा सोनवर्षा थाना बृजमनगंज निवासी है और दूसरे धर्म की है। एसएसबी के अनुसार किशोरी ने बताया कि युवक उसे बहला-फुसलाकर लेकर आया है। युवक ने यह भी कहा कि वह युवती को अपने घर ले जाकर शादी करना चाहता है।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसबी ने दोनों को अलग-अलग पूछताछ की और मानव सेवा संस्थान (एनजीओ) और एएचटीयू टीम को सूचना दी। पूछताछ के बाद स्पष्ट हुआ कि मामला संदिग्ध है और इसमें मानव तस्करी की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। अग्रिम कार्रवाई के लिए एसएसबी ने एएचटीयू टीम को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed