फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Heavy Rain Relief from the heat, a lifeline for crops

झमाझम बारिश : गर्मी से राहत, फसलों को संजीवनी

Mon, 14 Sep 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 14 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Heavy Rain Relief from the heat, a lifeline for crops
शहर में स्थित ओवर ब्रिज के पास बारिश के दौरान आवागमन करते वाहन
सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी और उमस के बीच सोमवार शाम जिले के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं पानी की कमी से प्रभावित हो रही फसलों को भी संजीवनी मिली।
विज्ञापन

जिले के कुछ हिस्सों में लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण किसान परेशान थे। कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई।
पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से लोग बेहाल थे। सोमवार शाम करीब चार बजे गरज-चमक के साथ अचानक बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। जनपद मुख्यालय पर भी अच्छी बारिश हुई। डुमरियागंज नगर सहित तहसील क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब पौने चार बजे तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। इससे थोड़ी ही देर में नगर के विभिन्न वार्डों के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed