{"_id":"6aa98853bff33632520e13fa","slug":"siddharthnagar-news-speeding-school-bus-overturns-nine-children-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-164639-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तेज रफ्तार स्कूल बस पलटी, नौ बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तेज रफ्तार स्कूल बस पलटी, नौ बच्चे घायल
Tue, 15 Sep 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
- सदर थाना क्षेत्र के रेहरा गांव के पास सुबह साढ़े सात बजे हुआ हादसा, बच्चों लेकर स्कूल जा रही थी बस
- जांच में हाई स्पीड मिलने पर चालक का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई, हादसे के बाद इलाज कराकर घर गए बच्चे
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के रेहरा गांव के पास मंगलवार सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे बच्चों को लेकर आ रही सरला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार बच्चों को चोंटें आईं। 18 सीटर बस के पिछले दोनों पहिये एक्सल के साथ निकलकर बाहर आ गए। तेज रफ्तार के कारण हुए हादसे को देखते हुए एआरटीओ ने चालक के लाइसेंस को निलंबित किए जाने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार, सरला इंटरनेशनल एकेडमी की स्कूल बस पर क्षेत्र के ही लोधपुरवा, लाला डिहवा, पिपरा भडेहर, बुकनियहा से छात्रों को स्कूल के लिए लेकर जा रही थी। अभी वह नगर के रेहरा गांव के पास स्थित पीएमश्री विद्यालय के पास पहुंची थी कि तेज में आवाज के साथ घिसटते हुए पलट गई। हादसे में बस सरकते हुए कुछ दूर तक गई और पिछले दोनों पहिये टायर के साथ निकलकर दूर चले गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर लोग उस ओर दौड़ पड़े। एक-एक करके बच्चों को सुरक्षित बाहर निकला गया। तबतक आसपास गांव के होने के कारण बच्चों के परिवार के लोग भी पहुंच गए।
इस हादसे में छात्र शिवा यादव पुत्र विजय बहादुर यादव, आदर्श यादव पुत्र रमेश यादव, महक पुत्री शकील, रिद्धम यादव पुत्र ध्रुप यादव निवासी बुकनिहा को मामूली चोट आई है। इसके अलावा कोडरा ग्रांट गांव के आसपास के रहने वाले कक्षा सात के छात्र आयुष, विजय, कक्षा सात के छात्र शैलेश, कक्षा के तीन के छात्र समीर और यूकेजी की छात्रा महिमा को भी हल्की चोट आई। आनन-फानन में परिवार के लोग अलग-अलग निजी अस्पताल पर बच्चों को लेकर भागे। प्राथमिक उपचार के अभिभावक बच्चों को लेकर घर चले गए। वहीं घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन
-- -
एक बार और पलटी होती तो था बड़ा खतरा
जिस मार्ग पर यह हादसा हुआ है, वह नगर मार्ग है। इस वाहनों की आवाजाही अधिक है। बताया जा रहा है कि जिस प्रकार से स्कूल की बस पलटी है, मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। बस की रफ्तार तेज थी। देखते ही देखते बस पलट गई और पिछला पहिया एक्सल के साथ निकलकर दूसरी ओर चल गया। बस तो घिसटते हुए कुछ दूर गई और वहीं रुक गई। ग्रामीणों के अनुसार बगल में नहर है और उसमें पानी भरा हुआ था। इससे बड़ा खतरा टल गया।
-- -
जांच में ओवर स्पीड मिली बस, चालक का लाइसेंस होगा निलंबित
रेहरा गांव के पास स्कूली बस पलटने की जानकारी मिलने के बाद एआरटीओ संजय कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण और आसपास के लोगों से बातचीत की। जांच में वाहन के कागजात और परमिट का सही पाया गया। बस में कैमरा भी लगा हुआ था लेकिन हादसे का कारण गाड़ी का ओवर स्पीड में होना सामने आया है। अधिक स्पीड से बस नियंत्रित नहीं हो पाई और पलट गई। स्पीड इतनी थी कि पीछे का दोनों पहिया ही एक्सल के साथ निकलकर दूर चला गया। इसमें चालक की लापरवाही उजागर हुई। नए नियम के तहत एआरटीओ ने चालक के लाइसेंस के निलंबित किए जाने की संस्तुति की है। 14 दिन के अंदर लाइसेंस निरस्त होने की बात कही जा रही है।
-- -
जांच पर जांच, चालकों की स्पीड नहीं हुई कम
जनपद में स्कूल वाहनों पर नियंत्रण के लिए मिशन सेफ फ्यूचर के तहत कई नियम-कायदे का पालन करवाया जा रहा है। वाहनों के कागजात को अपडेट करने के साथ ही गड़बड़ी मिलने पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी चालकों की रफ्तार पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। नतीजा स्कूल वाहनों से हादसों को सिलसिला नहीं थम रहा है। इससे पहले जुलाई माह के आखिरी सप्ताह में खेसरहा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के पास एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई थी। वाहन में कुल 21 बच्चे सवार थे। इनमें तीन को गंभीर चोटें आईं थीं। जांच में विद्यालय वाहन का कागजात आदि अपडेट मिला। इस मामले में भी चालक की लापरवाही सामने आने पर उसके लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई थी।
इससे पहले जनवरी माह में शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पटल गई थी। इसमें मरदसा में पढ़ने वाली कई छात्राएं जख्मी हुई थी। वाहन के कागजात सही मिले थे लेकिन इस मामले में भी ओवर स्पीड की बात सामने आई थी। अगर देखा जाए तो होने वाले हादसे वाहन की खराबी या फिर अन्य वजह से नहीं बल्कि चालकों की लापरवाही और ओवर स्पीड के कारण हो रहे हैं। लोगों के मुताबिक जल्दी ट्रिप पूरा करने के चक्कर में तेज चलाते हैं। इसी वजह से हादसे होते हैं। अन्य जांच के साथ ही स्पीड नियंत्रण पर कार्रवाई की जरूरत है।
-- -
बोले जिम्मेदार
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे। जांच में वाहन के अधिक स्पीड में होने के बात सामने आई है। लापरवाही के मामले में चालक के लाइसेंस निलंबित किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, जांच में वाहन के कागजात और फिटनेस सही पाए गए हैं। हादसे में बच्चों को हल्की चोट आई थी। उपचार करवाकर अभिभावक घर लेकर चले गए।
संजय कुमार सिंह, एआरटीओ
-- -
बोले जिम्मेदार
विद्यालय की बस बच्चों को लेकर आ रही थी। इसी बीच अचानक स्कूटी आ गई और बगल में पाइप गिरा होने के कारण बस टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि स्पीड में नहीं थी। इसलिए कोई बच्चा हताहत नहीं हुआ है। हादसे के वक्त बस में छह बच्चे सवार थे। सब बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
- कामाख्या सिंह, प्रधानाचार्य, सरला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल