Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Spectators moved to tears at the reunion of Ram and Bharat

Siddharthnagar News: राम-भरत मिलाप देख छलक उठीं दर्शकों की आंखें, श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

Sun, 22 Nov 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Spectators moved to tears at the reunion of Ram and Bharat
- रामलीला में श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन

तुलसियापुर। श्रीरामलीला समिति औदही कलां के तत्वावधान में आयोजित सैकड़ों वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला के चौथे दिन शुक्रवार को राम-भरत मिलाप और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। गांव के कलाकारों ने दोनों प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मेला मैदान से निकली शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा शिव मंदिर, प्राथमिक विद्यालय और राम-जानकी मंदिर होते हुए रामलीला वेदी तक पहुंची। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम का राजतिलक कर राज्याभिषेक किया गया। राजतिलक होते ही जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

वहीं, गांव के बीच प्राथमिक विद्यालय के सामने राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मिलन का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे। चारों भाइयों के मिलन का मार्मिक मंचन देख कई लोगों की आंखें नम हो गईं। अयोध्या लौटने पर भगवान श्रीराम को राजगद्दी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष गंगाराम तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने पुत्र, पति, मित्र, भाई और राजा के रूप में जो आदर्श प्रस्तुत किए, उनसे सभी को सीख लेनी चाहिए। भगवान श्रीराम ने समाज में समरसता और सद्भाव का संदेश दिया।
अंत में अध्यक्ष गंगाराम तिवारी ने रामलीला में पहुंचे अतिथियों, ग्रामवासियों और आयोजन को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
इस दौरान रविकांत प्रजापति, कौशल गुप्ता, श्रवण तिवारी, संदीप वरुण, अतीकुर्रहमान, विनय शुक्ल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed