{"_id":"6abbf942ed7a2758070da063","slug":"siddharthnagar-news-sp-organizes-condolence-meeting-on-the-demise-of-ram-govind-chaudhary-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-165503-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राम गोविंद चौधरी के निधन पर सपा ने आयोजित की शोकसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राम गोविंद चौधरी के निधन पर सपा ने आयोजित की शोकसभा
Tue, 29 Sep 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
राम गोविंद चौधरी के निधन पर सपा ने आयोजित की शोकसभा
बढ़नी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी के निधन पर मंगलवार को बढ़नी डाक बंगले पर शोकसभा आयोजित की गई। अध्यक्षता राम सेवक यादव ने की। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि राम गोविंद चौधरी छात्रों और नौजवानों के प्रेरणास्रोत थे। वह गरीबों, मजलूमों और किसानों के हमदर्द के रूप में हमेशा उनके हक की आवाज उठाते रहे। समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हरिनाथ यादव ने कहा कि चौधरी ने देश और प्रदेश की बुनियादी समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया। उनके निधन से समाजवादी विचारधारा को अपूरणीय क्षति हुई है। शोकसभा में डॉक्टर मसूद, मास्टर मुस्तफा, सैयद अली जहीर, संत राम, शिवम पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद