फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Snowfall has started in the mountains, cold will increase further in the Terai region

Siddharthnagar News: पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी तराई में अभी और बढ़ेगी ठंड

Sun, 04 Jan 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Snowfall has started in the mountains, cold will increase further in the Terai region
शहर के बांसी मार्ग पर धूंध के दौरा आवागमन करते वाहन। संवाद
सिद्धार्थनगर। पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी से शनिवार को अचानक ठंड के साथ गलन बढ़ गई। आलम यह रहा कि पूरे दिन कड़ाके की ठंड से शहर सहित जिले में कफ्र्यू जैसे हालात रहे। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आगे न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह में घना कोहरा छाया रहा। दिनभर इसी तरह का मौसम बना रहा जबकि 12 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया। पिछले एक पखवाड़े से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच शनिवार को सीजन का सबसे ठंड दिन दर्ज किया गया। ठंड से जहां लोग घरों में दुबके रहे, वहीं कार्यालय पर आने वाले लोग भी ठिठुरते नजर आए। पूरे दिन ठंड बढ़ने से व तापमान में हुई गिरावट से सभी प्रभावित हुए।
विज्ञापन

मौसम के इस रुख से शनिवार को अधिकतम तापान 15.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और पारा 9.3 डिग्री पहुंच गया। पूरे दिन गलन और ठंड से सभी अपने घरों में कैद रहे। ठंड बढ़ने के साथ मौसम विभाग के न बचाव का भी अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे तीन दिनों तक लोगों को गलन व ठंड का सामना करना पड़ेगा।
खूब बिके गर्म कपड़े व हीटर : पिछले कई दिनों से पड़ रही ठंड और गलन के बीच शनिवार को अचानक बदले मौसम से गर्म कपड़े और हीटर की खरीदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed