फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Six bags of urea recovered, three arrested

Siddharthnagar News: छह बोरी यूरिया बरामद, तीन पकड़े गए

Thu, 25 Sep 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Sep 2025 11:12 PM IST
सार

ढेबरुआ में एसएसबी जवानों ने नेपाल सीमा पर मोहम्मद कलीम, अहमद हुसैन और अब्दुल रहमान को यूरिया ले जाते हुए पकड़ा। उनके पास से छह बोरी यूरिया बरामद की गई। पूछताछ के बाद उन्हें कस्टम को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Siddharthnagar News: Six bags of urea recovered, three arrested
भारत-नेपाल सीमा पर महादेव बुजुर्ग के पास एसएसबी के जवानों ने बगही मार्ग से नेपाल ले जा रहे यूरि

विस्तार

ढेबरुआ। एसएसबी 50वीं वाहिनी महादेव बुजुर्ग के जवानों ने बगही मार्ग से नेपाल यूरिया लेकर जा रहे मोहम्मद कलीम, अहमद हुसैन, अब्दुल रहमान को पकड़ लिया। उनके कब्जे से छह बोरी यूरिया बरामद किया। पूछताछ करने के बाद खाद सहित उन्हें कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली कि कुछ लोग यूरिया लेकर नेपाल जा रहे हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम बगही मार्ग के पास पहुंची तो सीमा के पास कुछ लोग देखे गए। टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद कलीम, अहमद हुसैन, अब्दुल रहमान बताया। तीनों व्यक्ति ग्राम धनौरी पोस्ट बढ़नी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed