{"_id":"68f52044778602a4270a5f6a","slug":"siddharthnagar-news-silver-coins-prices-more-than-double-leaving-customers-disappointed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-146800-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चांदी के सिक्कों की कीमत में दोगुने से ज्यादा वृद्धि, ग्राहक हुए मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चांदी के सिक्कों की कीमत में दोगुने से ज्यादा वृद्धि, ग्राहक हुए मायूस
Sun, 19 Oct 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। धनतेरस और दीपावली पर चांदी के सिक्कों की कीमत ने ग्राहकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। धनतेरस का त्योहार लक्ष्मी आगमन का त्योहार माना जाता है। इस अवसर पर सोने-चांदी की खरीदारी लोग जमकर करते हैं।
खास तौर पर चांदी के सिक्कों की खूब खरीदारी की जाती है, लेकिन सोने-चांदी के आसमान छूते दाम ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। अवधेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष जहां चांदी के सिक्के 800 से 1000 रुपये में थे। इस बार उनकी कीमत दो से ढाई हजार तक हो गई है। ढाई गुना से अधिक की मूल्य की बढ़ोतरी के कारण जेब पर असर पड़ रहा है। ऐसे में बर्तनों के खरीद पर ज्यादा ध्यान दिया गया।
इसी प्रकार गुलाबचंद, रुचि, प्रियंका, साधना, विशाल मौर्या आदि ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा महंगाई अधिक है। परंतु धनतेरस पर खरीदारी पर शुभ माना जाता है। ऐसे में ढलाई किए गए छोटे चांदी के सिक्के और बर्तनों के खरीदारी की गई है।