{"_id":"66f49939ae9362ff540d2ec4","slug":"siddharthnagar-news-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-124696-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बदहाल सड़कों से गुजरना मुश्किल, हर दिन चोटिल हो रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बदहाल सड़कों से गुजरना मुश्किल, हर दिन चोटिल हो रहे राहगीर
विज्ञापन
: जिले के सभी पांचों तहसील क्षेत्र में सड़कों का हाल बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर से लगायत ग्रामीण क्षेत्र में भी सड़कों की स्थिति बदहाल है। जिले की पांचों तहसीलों में मुख्य मार्ग समेत अन्य ग्रामीण मार्ग गड्ढे में बदल गए है, जिससे राहगीर वाहन चालक हिचकोले खाने को मजबूर हैं। यहां तक कि कई सड़कों के गड्ढों में फंसने से बाइक सवार व वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिरने से चोटिल हो रहे है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब एक बार फिर से विभिन्न विभागों की तरफ से सड़कों के मरम्मत की तैयारी की जा रही है।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज पांच किमी लंबी पीडब्ल्यूडी सड़क गड्ढों में बदल गई है। पिपरी मोड़ से मेहनौली बाणगंगा नहर तक जाने वाली एक किमी मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। पकड़ी से नकाही पांच किलोमीटर संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। पकड़ी से छोटकी धनगढिया, जखौलिया होते हुए जीतपुर तक और भैसहवा से सेखुईया तक जाने वाली सड़क बदहाल है। खुनुवा मार्ग से चेतरा जाने वाली सड़क टूटकर गड्ढे में बदल गई है। चिल्हिया से केसरा मजार तक जाने वाली सड़क टूटकर गढ्ढ़े में तब्दील हो गई है।
चेतिया मार्ग से अगया गांव जाने वाला मार्ग टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गया। बगहवा से अठकोनियां जलकरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है। बढ़नी से ढेकहरी खुर्द जाने वाली सड़क जर्जर है। बांसी तहसील क्षेत्र में जिगनिहवा से डड़वा घाट तक पांच किमी लंबी सड़क, बरदहा चौराहे से तलपुरवा स्कूल तक तीन किमी, गोल्हौरा चौराहे से बरदही तक दो किमी, बांसी धानी मार्ग से निकल कर गोनहाडीह होते हुए भूतनाथ घाट तक जाने वाली सड़क, बांसी धानी मार्ग स्थित सिसहनिया से निकलकर मटियरिया जाने वाली और इसी मार्ग से सेमरा मुस्तहकम से निकलकर वाया मरवटिया होते हुए बेलौहा बाजार को जाने वाली नौ किमी लंबी सड़क बदहाल है।
विज्ञापन
घोसियारी नहर चौराहे से बनैहती तक एक किमी सड़क बनने के बाद धंस चुकी है। यहां तक कि नगर क्षेत्र की हनुमानगढ़ी से मंगल बाजार जाने वाली सड़क, प्रतापनगर वार्ड की बांसी बस्ती मार्ग से डुमरियागंज रोड को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त है इसमें जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है।
-- -- -- --
मरम्मत के अभाव में जर्जर हुई सड़कें
इटवा। खुनियांव ब्लॉक का प्रमुख सड़क चौखड़ा -गालापुर मार्ग पर चलना दूभर हो गया है।जबकि इसी मार्ग से गालापुर काली माताजी के स्थान तक आने जाने का प्रमुख मार्ग है। वर्तमान में मरम्मत के अभाव में इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। क्षेत्र के शिव बालक यादव, राम पाल, कल्लू, ओम प्रकाश चौधरी आदि ने इस सड़क के मरम्मत की मांग की है। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के जमौता निवासी राम नरेश ने बताया कि तीन किमी लंबी जबजौवा मनोहरापुर मार्ग का एक दशक से मरम्मत नही कराया गया, जिससे यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। क्षेत्र के सेखुईया पंडित गांव निवासी विकास दूबे ने बताया कि कहने को तो बेवां उतरौला सड़क राजमार्ग में शामिल है लेकिन सड़क की हालात पूरी तरह से जर्जर है। आए दिन लोग इस मार्ग पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।