फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar news

Siddharthnagar News: ‘हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहीं महिलाएं’

Sat, 08 Mar 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar news
भनवापुर। विश्व महिला दिवस पर शनिवार को बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बीडीओ ने कहा कि महिलाएं, पुरुषों से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन

हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार कर अर्जित कर आर्थिक रूप से मजबूती के तरफ बढ़ रही हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली भनवापुर की गुड़िया, सहिजवार की साधना सहित दस महिलाओं को बीडीओ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान नंदलाल, अब्दुल क्यूम, संजय पटेल, रणविजय यादव, श्याम बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण की दी जानकारी : बर्डपुर। महिला हितैषी ग्राम पंचायत के रूप में चयनित नौगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत शिवपतिनगर में विशेष महिला सभा का आयोजन शनिवार को किया गया। महिला सशक्तीकरण के संबंध में विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। महिला सुरक्षा की दृष्टि से सरकार द्वारा पुलिस हेल्पलाइन नंबर कानूनी सहायता तथा अन्य परामर्श के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। आर्थिक स्वावलंबन की दृष्टि से समूह पर जोर देते हुए समूह के गठन तथा इसके माध्यम से अपने आप को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के गुण भी सिखाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान अनारकली ने कहा कि मेरी ग्राम पंचायत महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के संदर्भ में जानकारी देने के लिए तथा उनके आर्थिक विकास के लिए समूह को तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है। इस दौरान अभिनव ओझा, राजेश श्रीवास्तव, मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर-7 और ग्राम पंचायत बूड़ा में पानी संस्थान के तरफ से समाज में महिलाओं की समानता के बारे में बताया गया। इस दौरान राहुल सिंह, बबीता, आसिफ मौजूद रहे।
महिला दिवस पर विविध कार्यक्रमों को हुआ आयोजन : बांसी। रतन सेन डिग्री कालेज में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना व मिशन शक्ति योजना के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि महिलाओं की ताकत और सम्मान के प्रतीक के रूप में हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को आठ मार्च को पूरी दुनिया में मनाते हैं। यह दिन महिलाओं के अधिकारों लैंगिक समानता और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने वाले दिन का प्रतीक है। आधुनिक समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं फिर भी वे कई चुनौतियों और भेदभाव का सामना कर रही हैं। इस दौरान डाॅ. रामबाबू, डाॅ. दया शंकर, डाॅ. विकास सिंह, डाॅ. रविरेश सिंह, डाॅ. रंजीता शुक्ला उपस्थित रहीं।

‘कार्यवाही में तेजी’ कार्यक्रम का आयोजन
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के तरफ से महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुई। सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन शनिवार को हुए कार्यक्रम का थीम ‘कार्यवाही में तेजी’ पर ग्रामसभा में निर्मित शिव मंदिर पर स्वच्छता कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed