फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharthnagar news

Siddharthnagar News: सुबह बादल दिन में तेज धूप से लोग हुए बेहाल

Thu, 26 Sep 2024 04:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
siddharthnagar news
-मानूसन के दूसरे दिन भी बादलों ने ललचाया नहीं हुई बारिश, दोपहर बाद तेज धूप से बढ़ी गर्मी
विज्ञापन

-बुधवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मानसून के दूसरे दिन भी आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई, जबकि दोपहर के बाद अचानक तेज धूप निकलने से लोगों को एक बार फिर गर्मी का अहसास हुआ। तापमान में चार डिग्री गिरावट होने से व जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने से लोगों को उमस का सामना नहीं करना पड़ा।

बुधवार की सुबह से ही आसमान में काली घटाओं ने डेरा डाला हुआ था। मंद व ठंड पछुआ हवा चलने से लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिल गई थी। पिछले दो दिन से आसमान में बादल छाने के बाद भी बारिश नहीं होने से लोगाें को मायूस होना पड़ा, जबकि जिले के बढ़नी क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को उमस का सामना नहीं करना पड़ा, जबकि शहर में दोपहर बाद तेज धूप होने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। जबकि मौसम नम होने से लोगों को घरों में राहत मिल रही थी। तेज धूप होने से सड़क पर सन्नाटा छा गया था। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। आगे भी तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed