{"_id":"689e2d2f744132bb510ba3c8","slug":"siddharthnagar-news-shri-krishna-janmashtami-will-be-celebrated-with-great-pomp-tomorrow-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-142831-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कल धूमधाम से मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कल धूमधाम से मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Fri, 15 Aug 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
आचार्य धनंजय।
सिद्धार्थनगर। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पंचांग अनुसार भादो कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात 11:49 से शुरू होकर 16 की रात 09:34 बजे तक रहेगी। ऐसे में जन्माष्टमी 15 को मनाई जाए या फिर 16 अगस्त को इसको लेकर असमंजस की स्थिति है। हालांकि, ज्यादातर स्थानों पर इसे 16 अगस्त को ही मनाया जाएगा।
अयोध्या के आचार्य पं. धनंजय मिश्र ने बताया कि इस बार भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव मनेगा। भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की अष्टमी को हुआ था, इसलिए अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी व्रत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निर्णय सिंधु, श्रीमद् भागवत, धर्म सिंधु, स्कन्द पुराण, भविष्य पुराण सहित अन्य धर्मग्रंथों बताया गया है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि दिन बुधवार को रोहिणी नक्षत्र में आधी रात को वृषभ राशि के चंद्रमा में हुआ था। इस बार रोहिणी नक्षत्र नहीं मिल रहा है, लेकिन 16 अगस्त को अष्टमी तिथि मिल रही है।