फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Seva Jyoti Kalash Yatra gave the message of service and developed India

Siddharthnagar News: सेवा ज्योति कलश यात्रा ने दिया सेवा और विकसित भारत का संदेश

Wed, 07 Oct 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 07 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Seva Jyoti Kalash Yatra gave the message of service and developed India
सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को भारत माता चौक पर सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक श्याम धनी राही और पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले के जिला व मंडल पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को सुना। इस दौरान सेवा, सुशासन और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दोहराया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रवीण गुप्ता ने कहा कि सात अक्तूबर भारतीय राजनीति के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है। 25 वर्ष पहले नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर जनसेवा की यात्रा शुरू की थी। सेवा ज्योति कलश यात्रा उनके 25 वर्षों के जनसेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना को समर्पित है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का अवसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के संकल्प से प्रेरणा लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और विकसित भारत का संदेश लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा त्याग, तपस्या और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक है। विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed