{"_id":"68e94c7a22277c829e0f99a8","slug":"siddharthnagar-news-sehmo-students-dominate-the-game-of-checkmate-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-146234-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शह-मात के खेल में सेहमों के छात्रों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शह-मात के खेल में सेहमों के छात्रों का दबदबा
Fri, 10 Oct 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में शतरंज खेलते छात्र। स्रोत विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालयीय पुरुष शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय सेहमों बस्ती के मो. अहमद ने मोहित को शिकस्त दी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम कल्याण मौर्य ने फीता काट कर किया। वहीं उद्घाटन मुकाबला एसडीएम कल्याण मौर्य और बुद्ध विद्या पीठ के प्रो. भारत भूषण द्विवेदी के बीच खेला गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर शक्ति जायसवाल ने किया। प्रतियोगिता में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवास्तु, राजकीय महाविद्यालय सेहमों बस्ती व बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें राजकीय महाविद्यालय सेहमों बस्ती के छात्र मो. अहमद और मोहित विजेता और उपविजेता बने। वहीं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के रत्नेश मिश्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. जितेंद्र प्रसाद निर्णयक के रूप में अरविंद गुप्ता और रत्नेश सिंह उपस्थित रहे।