फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Security agencies standing at border during PM's program in Ayodhya

Siddharthnagar News: अयोध्या में पीएम के कार्यक्रम के चलते सीमा पर मुस्तैद रही सुरक्षा एजेंसियां

Tue, 25 Nov 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 25 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Security agencies standing at border during PM's program in Ayodhya
खुनुवां। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और ध्वजारोहण समारोह को लेकर भारत-नेपाल सीमा खुनुवां बॉर्डर पर मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहीं। सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए सीमा पर व्यापक अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

सीमा से होकर गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिचय पत्र की गहन जांच की गई। विशेषकर नेपाल से भारत में प्रवेश करने वालों की कड़ी निगरानी की गई। सभी वाहनों को तलाशी के बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। मुख्य चेकपोस्ट पर एसएसबी के सब इंस्पेक्टर नेपाल चंद्र विश्वास और चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार पासवान के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा दृष्टिकोण से सीमा क्षेत्र में विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे इलाके में ड्रोन से निगरानी, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। नो-मेंस लैंड के समीप स्थित पगडंडी मार्गों पर नागरिक पुलिस के साथ एसएसबी के जवानों को भी तैनात कर उच्च सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सीमा सुरक्षा बलों द्वारा हर स्तर पर कड़े प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की असामान्य गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed