फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: SDR Stadium wins the final match 4-0.

फुटबॉल : एसडीआर स्टेडियम ने 4-0 से जीता फाइनल मुकाबला

Mon, 31 Aug 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: SDR Stadium wins the final match 4-0.
- मेजर ध्यानचंद की जयंती और खेल दिवस के अवसर पर रविवार को जिला स्टेडियम आयोजित हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार को जिला स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच एसडीआर स्टेडियम और सेंट जेवियर्स के बीच हुए मुकाबले में एसडीआर स्टेडियम 3-0 से चैंपियन बना।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्रीड़ाभारती गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। फुटबॉल बालक वर्ग प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल एसडीआर स्टेडियम और रघुवर इंटर काॅलेज के बीच खेल गया। इसमें एसडीआर स्टेडियम ने 4-0 से मुकाबले में जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मैच सेंट जेवियर्स और खेलो इंडिया के बीच रहा। इसमें पेनाल्टी शॉट में 5-4 से सेंट जेवियर्स ने जीत हासिल की। खेलो इंडिया सेंटर की ओर से आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 110 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला एथलेटिक्स संघ सचिव सोनू गुप्ता, देवेंद्र पांडेय, विनोद त्रिपाठी, अंगद शर्मा, सत्यप्रकाश त्रिपाठी आदि पुरस्कार वितरण में सम्मिलित हुए।
---
यह रहे विजेता
1. लंबी कूद - प्रथम - आर्या राव, द्वितीय - सचिन, तृतीय - शिवशरन
2. 1500 मीटर - प्रथम - विष्णु शर्मा, द्वितीय -अभिषेक कुमार, तृतीय - अभिषेक यादव
3. 100 मीटर - प्रथम - हिमांशु चौधरी, द्वितीय - आमोद, तृतीय - सत्येंद्र विजेता चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed