{"_id":"6ace742a65e3b8db7b0112fc","slug":"siddharthnagar-news-sdm-holds-meeting-regarding-voter-list-revision-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-166397-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर एसडीएम ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर एसडीएम ने की बैठक
Tue, 13 Oct 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलए को सक्रिय करने की अपील
डुमरियागंज। विधानसभा क्षेत्र 306 डुमरियागंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उप जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने पर चर्चा की गई। एसडीएम ने राजनीतिक दलों से अपने बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को सक्रिय कर पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की।
बैठक में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की भूमिका और पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। एसडीएम ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना जरूरी है। इसके लिए पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल कराने और अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाने में सभी राजनीतिक दलों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से अभियान में सहयोग कर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की। बैठक में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।