{"_id":"68a6032377490b6a5b09ad93","slug":"siddharthnagar-news-school-building-dilapidated-children-in-danger-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-143112-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्कूल भवन जर्जर, खतरे में बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्कूल भवन जर्जर, खतरे में बच्चे
Wed, 20 Aug 2025 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
जोगिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगरा में बच्चोंं की पढ़ाई के दौरान अचानक गिरा छत का प्लास्ट
जोगिया। ब्लाॅक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगरा जर्जर हो गया है। आए दिन प्लास्टर टूट कर गिर रहा है। मंगलवार को छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। हालांकि इस दौरान कोई छात्र मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
ग्रामीणों का कहना है कि भवन काफी दिनों से जर्जर है। नए भवनों का निर्माण भी कराया जा रहा है, लेकिन पुराने की रिपेयरिंग नहीं की जा रही है। इससे पढ़ने वाले बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। ब्लाॅक क्षेत्र के नगरा में लगभग 20 साल पुराना भवन हो गया है। 2005 इस विद्यालय को बनाया गया है, उसके बाद से भवन की रिपेयरिंग का कार्य नहीं कराया गया है। छत का प्लास्टर टूट रहा है। जगह-जगह छत फटी है।
पंजीकृत 126 बच्चे इसी दुर्व्यवस्था के बीच पढ़ने को मजबूर हैं। प्रधानाध्यापिका सीमा रानी आर्या देवी ने बताया कि जर्जर भवन की सूचना पत्र के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी जोगिया को दी गई है। सोमवार को अचानक छत का पर प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि कोई बच्चा था नहीं, इसलिए हादसा टल गया।
विज्ञापन
इस संबंध में बीईओ जोगिया कमला प्रसाद ने बताया कि अभी तक इसकी सूचना थी। प्रधानाध्यापिका के तरफ प्रार्थना पत्र दिया है। इसकी सूची बनाकर जिले पर दुरुस्तीकरण और रिपेयरिंग के लिए भेजी गई है।