{"_id":"693c5cebe1a17a28b501c9f5","slug":"siddharthnagar-news-rs-8903-crore-unclaimed-in-banks-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-149738-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बैंकों में 8903 करोड़ रुपये लावारिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बैंकों में 8903 करोड़ रुपये लावारिस
Fri, 12 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। वित्त मंत्रालय के निर्देश पर वित्तीय क्षेत्र में बिना दावे वाली संपत्तियों के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान आपकी पूंजी आपका अधिकार के तहत शुक्रवार को आंबेडकर सभागार में शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक रवि कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ बलराम सिंह ने की। अग्रणी बैंक प्रबंधक रवि कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले के अलग-अलग बैंकों के तीन करोड़ सात लाख 48 हजार 779 खातों में कुल 8,903.64 करोड़ की राशि बिना दावे के पड़ी हुई है। केवाईसी पूर्ण कराने पर खातेधारक या उनके उत्तराधिकारी इस राशि का दावा कर सकते हैं।
इस दौरान आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक जेएस कालरा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक हिमांशु त्रिपाठी, एसबीआई के आरएम राजदेव सिंह, यूपी ग्रामीण बैंक के आरएम बी नागराज माैजूद रहे।