फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Roadways bus service started between Siswa Bujurg and Gorakhpur

Siddharthnagar News: सिसवा बुजुर्ग से गोरखपुर के बीच शुरू हुई रोडवेज बस सेवा

Fri, 05 Sep 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Roadways bus service started between Siswa Bujurg and Gorakhpur
सिसवा बुजुर्ग से गोरखपुर के लिए संचालित बस को हरी झंडी दिखाते लोग। 
- सिसवा बुजुर्ग, झकहिया, इटवा, बांसी, सिद्धार्थनगर होते हुए जाएगी गोरखपुर
विज्ञापन

- जिले की लगभग 20 हजार आबादी को मिलेगी सहूलियत
सिद्धार्थनगर। लोकल रूटों पर छोटी बसों की मांग को देखते हुए शुक्रवार से सिसवा बुजुर्ग से गोरखपुर के बीच बस सेवा शुरू कर दी गई। सिसवा बुजुर्ग के रामलखन शुक्ल ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस गोरखपुर तक संंचालित होगी। उसके बाद देर रात तक सिसवा बुजुर्ग में वापस जाकर खड़ी हो जाएगी।

परिवहन निगम ने छोटे रूटों पर बस का संचालन को लेकर सर्वे करवाया था। इसकी रिपोर्ट में सभी रूटों पर छोटे बस के अनुसार सवारी मिलने की बात कही गई थी। एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि जिले को 10 छोटी बस मिली है। पिछले महीने डिपो में एक छोटी बस आ गई है। शुक्रवार से इसका संचालन शुरू कर दिया गया। बस सिसवा बुजुर्ग से सुबह 7:30 बजे से चलकर 7:40 बजे झकहिया, 8:05 बजे इटवा, 9:10 बजे बांसी, 10 बजे सिद्धार्थनगर और दोपहर एक बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद गोरखपुर में एक घंटे रुककर दो बजे वहां से प्रस्थान करेगी। यह बस 4:30 बजे सिद्धार्थनगर, 5:40 बजे बांसी, सात बजे इटवा, 7:15 बजे झकहिया से होकर 7:30 बजे सिसवा बुजुर्ग पहुंचकर हाल्ट करेगी।
विज्ञापन

एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि बस का उद्घाटन हो गया है। इसका संचालन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed