फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Road construction has begun... convenience will be available soon

Siddharthnagar News: शुरू हुआ सड़क का निर्माण... जल्द मिलेगी सहूलियत

Sun, 14 Dec 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Road construction has begun... convenience will be available soon
भारतभारी। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 कौशल्या नगर रीवा में 39 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। नगर सृजन योजना के तहत बनने वाली इस सड़क के निर्माण के बाद आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत भारतभारी के वार्ड नंबर 13 रीवा में काफी समय से सड़क न होने से लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लोग नगर पंचायत के जिम्मेदारों से सड़क का निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। इसके बाद जिम्मेदारों ने शासन में प्रस्ताव भेजा। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के साथ ही शासन से बजट भी आवंटित हुआ, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन

इस सीसी सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। इस सीसी सड़क निर्माण से वार्ड नंबर से के लोगों के साथ साथ अन्य राहगीरों को सुविधा होगी। इस सड़क से सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि हमारे नगर की सड़कों की हालत दयनीय थी, जिसके लिए कई बार नगर पंचायत के लोगों से लिखित शिकायत की गई। वार्ड नंबर 13 रीवा निवासी रविंद्र शर्मा का कहना है कि पहले इस रास्ते पर पानी भरा रहता था, हम लोगों को मजबूरन पानी के बीच से होकर आना-जाना पड़ता था। अब सड़क निर्माण से बेहतर सुविधा होगी। राज कुमार यादव ने कहा कि उनके वार्ड के लोग सड़क बनने के लिए प्रयासरत थे।
नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने बताया कि नगर मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर में विकास का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed