{"_id":"6ab5687dcaed41907f0d127f","slug":"siddharthnagar-news-riya-becomes-sdm-for-a-day-learns-about-the-work-process-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-165201-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक दिन की एसडीएम बनीं रिया, कार्यप्रणाली समझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक दिन की एसडीएम बनीं रिया, कार्यप्रणाली समझी
Thu, 24 Sep 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। मीना दिवस और मिशन शक्ति के तहत छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए शुक्रवार को विशेष पहल की गई। बेसिक शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग और मानव संसाधन व महिला विकास संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पीयर एजुकेटर रिया गुप्ता को एक दिन के लिए एसडीएम बनाया गया। केवटली नानकार गांव निवासी रिया गुप्ता बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने तहसील परिसर का भ्रमण किया। एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने उन्हें एसडीएम कार्यालय, न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय और बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कराया। इस दौरान रिया और अन्य छात्राओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली तथा एसडीएम के दायित्वों की जानकारी दी गई।
रिया गुप्ता ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर सिविल सेवा में जाना चाहती हैं। प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज और देश की सेवा करना उनका लक्ष्य है।
एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था और अधिकारियों के कार्यों को करीब से समझने का अवसर भी मिलता है।