फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Rimjhim rain but somewhere clouds lulled, heat continues

Siddharthnagar News: रिमझिम बारिश तो कहीं बादलों ने ललचाया, सताती रही उमस भरी गर्मी

Sat, 02 Aug 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 02 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Rimjhim rain but somewhere clouds lulled, heat continues
सकारपार में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना।  - फोटो : संवाद
सिद्धार्थनगर। बदलते मौसम से लोगों को अब उमस भरी गर्मी से परेशानी बढ़ गई हैं। जिले के कुछ हिस्सों में जहां झमाझम बारिश हाे रही है। वहीं कुछ हिस्सों में धूप और बादलों के छाने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने रविवार से बारिश की संभावना जताई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, लेकिन हवा की चाल मध्यम होने से लोगों को रात में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि पंखे-कूलर के पास भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। इससे मौसम में बादलों की आवाजाही होने के बाद भी लोगों को टहल कर रात बितानी पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह में भी बादलों की आवाजाही रही। बीच-बीच में धूप भी खिली, लेकिन 11 बजे के बाद आसमान में पूरी तरह से बादलों ने डेरा डाल लिया। बादल छाने के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे बारिश हुई तो शहर के आधे हिस्से में ही इंद्रदेव का मेहरबानी रही। साड़ी तिराहा से होते हुए भीमापार में के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वहीं शहर के तेतरी बाजार सहित प्रमुख कस्बों में केवल हल्की से मध्यम बूंदाबांदी ही होकर रह गई। इससे उमस और बढ़ गई।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से जिले में भारी बरसात का आसार हैं। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में छह डिग्री तापमान का अंतर होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा हैं। जबकि सामान्य मौसम के लिए न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 15 डिग्री तापमान का अंतर होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed