फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Revenue workers doing excellent work honored

Siddharthnagar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्वकर्मी सम्मानित

Sat, 11 Oct 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Revenue workers doing excellent work honored
आईजीआरएस में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजस्व कर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एसडीएम विव
शोहरतगढ़। तहसील शोहरतगढ़ को आईजीआईएस के मामलों के निस्तारण में पहला स्थान मिला है। शुक्रवार को आईजीआईएस का निस्तारण करने वाले राजस्वकर्मियों को तहसील सभागार में एसडीएम ने अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि आईजीआईएस के निस्तारण में शोहरतगढ़ तहसीलकर्मियों के बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रथम स्थान मिला है। आय-जाति, निवास, फार्मर रजिस्ट्री आदि शिकायतों का निस्तारण समय पर किया गया। इस कार्य को करने वाले राजस्व निरीक्षक गणेश दत्त तिवारी, अनिरुद्ध चौधरी, अशोक गुप्ता व मुश्ताक खां को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी व मेहनत के बल पर किए गए कार्य की हर कोई प्रशंसा करता है।
विज्ञापन

उन्होंने राजस्व निरीक्षक लेखपाल तथा तहसील कर्मियों से कहा कि मेहनत और ईमानदारी के बल पर उच्च पदों को हासिल किया जा सकता है। इस दौरान तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, नायब तहसीलदार महबूब अंसारी व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed