{"_id":"6aa98f9e8e8142e9e60a65a3","slug":"siddharthnagar-news-results-for-three-courses-released-at-siddharth-university-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164632-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ विवि : तीन पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थ विवि : तीन पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी
Wed, 16 Sep 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने एमए रक्षा अध्ययन द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी कृषि के एग्रोनामी, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एवं हॉर्टिकल्चर द्वितीय सेमेस्टर और बीएससी कृषि द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा 2025-26 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षाफल समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित परीक्षा के आधार पर जारी किया गया है। छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर अपना परिणाम देख सकते हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी परीक्षा परिणाम से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा परिणाम महाविद्यालयों और छात्र-छात्राओं की ओर से ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फार्म में दर्ज सूचनाओं के आधार पर जारी किया गया है। यदि परीक्षा फार्म में दी गई कोई सूचना गलत पाई जाती है तो संबंधित छात्र का परीक्षा परिणाम निरस्त किया जा सकता है।