फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Rescue work will be done at the erosion sites with Rs 4.67 crore

Siddharthnagar News: कटान स्थलों पर 4.67 करोड़ से होगा बचाव कार्य

Sat, 10 Jan 2026 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 10 Jan 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Rescue work will be done at the erosion sites with Rs 4.67 crore
कपिलवस्तु। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित जोगिया ब्लॉक क्षेत्र में कटान स्थलों पर बचाव कार्य के लिए 4.67 करोड़ रुपये शासन से स्वीकृत हुए हैं। इसके तहत राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित भवारी गायघाट अजगरा बांध के मध्य कटाव निरोधक कार्य और ग्राम अमरिया के टोला संगलदीप के सुरक्षा के लिए कटाव निरोधक कार्य होने है।
विज्ञापन

यह जानकारी विधायक श्यामधनी राही ने दी है। बता दें कि बाढ़ प्रभावित इस जिले में जोगिया ब्लॉक क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा राप्ती एवं बूढ़ी राप्ती नदी से घिरा है। बारिश के मौसम में इन नदियों का जलस्तर बढ़ने से किनारे पर कटान से आसपास के गांव में मकान एवं खेत कटकर नदियों में विलीन हो रहे हैं। साथ ही बांध के कटकर टूटने से सैकड़ों गांव जलमग्न हो जाते हैं।
विज्ञापन

इन स्थलों पर बचाव कार्य कराने के लिए ग्रामीण लगातार मांग कर रहे थे। शासन से इन स्थलों पर बचाव कार्य कराने की स्वीकृति मिलने पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिंचाई विभाग द्वारा यह स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा और स्थानीय जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed