{"_id":"68dd67e560f18dd1d508dcaf","slug":"siddharthnagar-news-relief-to-common-man-due-to-reforms-in-gst-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-145724-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जीएसटी में हुए सुधार से आम आदमी को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जीएसटी में हुए सुधार से आम आदमी को राहत
Wed, 01 Oct 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्रेस वार्ता को संबोधित करते विधायक जय प्रताप सिंह। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। जीएसटी में हुए सुधार से आम आदमी को काफी राहत मिली है। जन उपयोग के सामान से जीएसटी घटाने के साथ खानपान के सामान से इसे खत्म कर सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। यह विचार विधायक जय प्रताप सिंह ने व्यक्त किए। वह बुधवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हम सब लोग मार्केट में घूमकर व्यापारियों और आम लोगों को घटी हुई जीएसटी की दर से होने वाले लाभ की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही व्यापारियों से घटे दर से ही सामान बेचने की अपील भी की जा रही है। जब से जीएसटी का संशोधन लागू हुआ है तभी से हर माह केंद्रीय वित्त मंत्री और प्रदेश के वित्त मंत्रियों या उनके प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक होती रही है। सबके सुझाव, शिकायत और परिणाम के निष्कर्ष के आधार पर जीएसटी को दो स्लैब में सीमित कर दिया गया है। जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक केंद्र व राज्य सरकारों के राजस्व में काफी वृद्धि हुई है, जिससे देश की विकास दर लगातार बढ़ते क्रम में है। व्यापारियों और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जीएसटीएन सिस्टम पूरी तरह सक्रिय है। जो उपभोक्ताओं और व्यापारियों की सहूलियत पर काम कर रहा है। जीएसटी लागू होने से विदेशी निवेश में भी लगातार वृद्धि हो रही है।
इस दौरान जिला महामंत्री भाजपा विपिन सिंह, ईश्वर चंद्र दूबे, योगेंद्र मिश्रा रहे।