{"_id":"6929dfc81464e1514903110c","slug":"siddharthnagar-news-relief-from-waterlogging-budget-allocated-for-drain-construction-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-148930-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जलभराव से मिलेगी निजात, नाला निर्माण के लिए बजट आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जलभराव से मिलेगी निजात, नाला निर्माण के लिए बजट आवंटित
Fri, 28 Nov 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
भारतभारी। नगर पंचायत भारतभारी की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। 1.15 करोड़ रुपये की लागत से नाली के निर्माण की स्वीकृति मिली है। जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा, जिससे लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी।
नगर पंचायत को वार्ड नंबर चार लक्ष्मण नगर देवरिया और वार्ड नंबर 5 शत्रुघ्न नगर कोरई बनिया में एक करोड़ पंद्रह लाख रुपये से ढक्कन रहित नाला का निर्माण किया जाना है। इसके लिए शासन ने बजट को स्वीकृत दे दी है। दोनों वार्डों में लगभग सात सौ मीटर लंबी नाली के निर्माण कार्य के लिए शासन से एक करोड़ 15 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नाला न होने के कारण बरसात के समय में पानी घरों में भर जाते हैं। पानी निकलने का रास्ता न होने से लोगो को काफी समस्या होती थी, सड़क से लेकर घरों तक पानी भर जाता था।
विज्ञापन
वार्ड नंबर पांच निवासी रमाकांत मौर्या ने बताया कि नाला न होने से जलभराव बड़ी समस्या है। जब बारिश होती है तब घरों में पानी भर जाता है। नगर पंचायत की ओर से नाला निर्माण की स्वीकृत मिल गई है। अब नाला का निर्माण सही ढंग से हुआ तो समस्या से निजात मिल जाएगी।
वार्ड नंबर 4 निवासी रविंद्र शर्मा ने बताया कि जलभराव की वजह से काफी परेशानी होती थी। लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। अब हमारे वार्ड में नाला का प्रस्ताव पास हो गया है। वार्ड के लोगों में काफी उत्साह है। लोगों को उम्मीद है जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नाला न होने से बरसात के दिनों में यहां से आवागमन करना बेहद मुश्किल हो जाता था, जिससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
अधिशाषी अधिकारी राजन कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर वासियों द्वारा कई बार नाला निर्माण की शिकायत की गई थी। उसको ध्यान में रखते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की मंजूरी के साथ-साथ धान आवंटन हो गया है। दो वार्डों में ढक्कन सहित नाला का निर्माण कार्य शीघ्र की कराया जाएगा।