फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Relief and rescue operations intensified; 2,650 people rescued so far

Siddharthnagar News: राहत-बचाव अभियान तेज, अबतक 2,650 लोगों को बचाया

Mon, 31 Aug 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 31 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Relief and rescue operations intensified; 2,650 people rescued so far
खुनुवां। नेपाल के रसुवा जिले में 26 अगस्त की सुबह भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद नेपाली सेना का राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सेना के जवानों ने अब तक विभिन्न स्थानों से 2,650 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। इनमें 200 लोगों का ग्राउंड रेस्क्यू और 2,450 लोगों का एयर रेस्क्यू किया गया है।
विज्ञापन

आर्मी हेडक्वार्टर के मुताबिक शनिवार को तिमुरे, स्याफ्रुबेशी और मैलुंग क्षेत्र से 54 लोगों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इनमें 46 चीनी और आठ भारतीय नागरिक शामिल हैं। शनिवार को विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों से कुल 550 लोगों का एयर रेस्क्यू किया गया। सेना के अनुसार अब तक बचाए गए लोगों में 121 भारतीय, 72 चीनी, चार जर्मन, दो अमेरिकी, दो इटैलियन, एक ओमानी और 15 दक्षिण कोरियाई नागरिक शामिल हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या में नेपाली नागरिकों को भी सुरक्षित निकाला गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य को गति देने के लिए नेपाली सेना के करीब 8,300 जवानों को तैनात किया गया है। सेना की टीमें प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों की तलाश, ग्राउंड रेस्क्यू और हेलीकॉप्टर के जरिये एयर रेस्क्यू का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed